सुमिता सिंह ने की ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत

सुमिता सिंह ने की ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान की शुरुआत
March 03 17:07 2024

करनाल। पूर्व विधायक सुमिता सिंह ने घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान का आरंभ किया। इस दौरान उन्होंने संकल्प पत्र जारी किया और घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस से जुडऩे का आह्वान किया। अभियान शुरू होने से पहले उनके आवास पर विनोद उर्फ तब्बू के नेतृत्व में अनेक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में आस्था जताई और औपचारिक रूप से सदस्यता ग्रहण कर पाटी मे शामिल हुए।

पूर्व विधायक ने नए साथियों परवीन, सोनू, अमन, लक्की, गौरव, रजत, करण, सैंडी, योगी, शंकर आदि को पटका पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर सुमिता सिंह ने कहा की कांग्रेस का परिवार निरंतर बढ़ रहा है, विश्वास दिलाया कि उनको पार्टी में हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा सरकार की विफलताएं गिनाते हुए कहा कि खट्टर और उनकी सरकार हर मोर्चे पर फेल है चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। हरियाणा में भाजपा कार्यकाल के 9 साल में कांग्रेस के मुकाबले 5 गुणा कर्ज,चार गुना महंगाई,तीन गुना बेरोजगारी और दोगुना अपराध, भ्रष्टाचार में बढ़ोत्तरी हुई है।

9 साल में हर व्यक्ति ठगा हुआ महसूस कर रहा है।इस मौके पर उन्होंने कहा कि 2014 में यह प्रदेश प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश, कानून व्यवस्था,नौकरी देने में, खेल खिलाडिय़ों में नंबर वन पर था मगर आज बेरोजगारी, अपराध ,महंगाई और नशे, खेल खिलाडिय़ों की बदहाली में नंबर वन पर है। यह सरकार काम करना नहीं काम फंसाना और लोगों का ध्यान भटकाना जानती है। सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, मेरी फसल मेरी ब्यूरो के झंझट में फंसा दिया है इस सरकार का एक ही काम है गरीब का राशन काटो, बुजुर्गों की पेंशन काटो 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहने वालों ने लागत दुगनी से ज्यादा कर दी। खाद-कीटनाशक का भाव बढ़ा दिया और तो और खाद का रेट तो बढ़ाया ही वजन भी घटा कर किसानो ं को महंगाई की दोहरी मार दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 रुपये पेंशन रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे। हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे प्रदेश
में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं इन पर पक्की भर्ती शुरू की जाएगी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, गरीबो के लिए पीला राशन कार्ड, पोर्टलों के झंझट खत्म करेंगे किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे इस अवसर विनोद, रणबीर सिंह, बिन्नी,अशोक आदि मौजूद रहे

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles