सीएम सिटी में कानून व्यवस्था ठप्प, जवाब दें सीएम के सलाहकार : त्रिलोचन सिंह

सीएम सिटी में कानून व्यवस्था ठप्प, जवाब दें सीएम के सलाहकार : त्रिलोचन सिंह
March 04 04:42 2024

करनाल। सीएम सिटी में बढ़ रही चोरी की वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने सीएम के मीडिया सलाहकार जगमोहन आनंद से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सीएम के सलाहकार बताएंं कि क्यों करनाल में अपराध और अपराधियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। क्या वह सीएम तक कानून व्यवस्था को लेकर सही जानकारी पहुंचाते हैं?

त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सोमवार को शहर की कपड़ा मार्केट में कई दुकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ा नुकसान किया, इससे दुकानदारों में रोष है। शहर के लोग पहले ही चोरियों की बढ़ती वारदातों से दहशत में है। ‘सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’ के नारे के साथ करनाल कांगे्रस कार्यकर्ता कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जंू तक नहीं रेंगी। एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला सचिवालय में स्थित ई दिशा केंद्र में हुई 25 लाख रुपए की चोरी का पुलिस प्रशासन आज तक खुलासा नहीं कर सका। जब अधिकारियों की नाक के नीचे ऐसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है तो जनता की सुध कौन लेगा। त्रिलोचन सिंह ने करनाल पुलिस अधीक्षक से मांग की कि रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करवाए।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles