सीएम सिटी करनाल के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान समर्थित नारे

सीएम सिटी करनाल के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान समर्थित नारे
July 26 02:47 2022

करनाल। सीएम सिटी करनाल के दयाल सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखने के मामले में एक आरोपी को पंजाब के पटियाला से गिरफ्तार किया गया है। स्कूल की दीवारों पर लिखे गये कुछ नारे पंजाबी और कुछ अंग्रेजी भाषा में थे।

गौर रहे कि विदेश में बैठे खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस संबंध में तत्कालीन थाना प्रबंधक सिविल लाइन निरीक्षक संदीप कुमार के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तफ्तीश के दौरान 3 जुलाई 2022 को देर रात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक असंध गौरव राजपुरोहित के नेतृत्व में टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज व अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी मनजीत पुत्र हरजिंदर वासी दुल्द्दी जिला पटियाला से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ और अन्य विश्वसनीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में खुलासा हुआ कि उसने पंजाब के ही रहने वाले एक रेशम सिंह के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles