सत्तासीनों ने झूठे वायदे कर जनता के साथ किया धोखा : मेहता

सत्तासीनों ने झूठे वायदे कर जनता के साथ किया धोखा : मेहता
March 26 16:08 2023

इन्द्री (आजाद शर्मा)। कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के तहत आज हल्का इंद्री के दर्जनों गांव में पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता ने साथियों ने साथ सभाएं कर लोगों को कांग्रेस की नीतियों और सरकार की कुनीतियों से जागरूक किया। इस मौके पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें पूरा सहयोग व समर्थन दिया।

लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां किसी भी वर्ग के हित में नहीं है। सरकार ने दिशाहीन बजट प्रस्तुत किया है। इसमें किसी वर्ग का कोई हित नजर नहीं आता। गांव गढ़ी गुजरान, समोरा व खेड़ीमानसिंह में लोगों के स्वागत से खुश भीम मेहता ने कहा कि भाजपा सरकार ने झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की है और जनता से किए गए एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। बुढ़ापा पेंशन 5100 करने का वादा किया था। भाजपा सरकार का सत्ता छोडऩे का समय आ गया है आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा केरल से कश्मीर तक निकाली गई जिस में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। अब पूरे देश में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी हर नागरिक तक पहुंचना चाहती है। लोगों को सत्तासीनों द्वारा किए गए वायदे को बताकर उन्हें पूरे न करने से जागरूक किया जा रहा है। भाजपा ने महंगाई कम करने, दो करोड़ युवाओं को नौकरी हर साल देने, अच्छे दिन आने और किसानो को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने सहित अनेक वायदे किये थे, लेकिन हर वायदे विफल साबित हुए। इस मौके पर रतन सिंह, मनजीत सिंह, धनपत मोर, मेघराज काला, नरेंद्र शर्मा, सतीश शर्मा, निशान सिंह, धर्मपाल, रोहित खेड़ी मानसिंह आदि मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles