सैकड़ों कांग्रेसियों ने मंहगाई के खिलाफ धरना देकर पुतला फूंका, सामूहिक गिरफ्तारी दी

सैकड़ों कांग्रेसियों ने मंहगाई के खिलाफ धरना देकर पुतला फूंका, सामूहिक गिरफ्तारी दी
August 16 19:58 2022

करनाल। मंहगाई और आवाश्यक बस्तुओं पर जीएसटी लगाने के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का रौद्र रूप सडक़ों पर दिखाई दिया। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना देने के बाद सामूहिक रूप से गिरफ्तारी दी। इससे पहले कांग्रेसी वर्करो ने मंहगाई का पुतला फूँका। मंहगाई, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाए जाने, बेरोजगारी और अग्रिपथ योजना के खिलाफ कांंग्रेस वर्कर नारेवाजी कर रहे थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अगुवाई जिला प्रभारी तथा पूर्व विधायक लहरी सिंह तथा पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने की।

कांग्रेस अब संसद से बाहर सडक़ पर लड़ाई लडऩे के लिए आक्रामक मुद्रा में आ गई हैं। ए आई सीसी तथा पी सी सी आई के निर्देश पर जिला कांग्रेस के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय के बाहर 11 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया। बड़ी संख्या में पूर्व विधायक तथा सीनियर कांग्रेस जन तथा कांग्रेस वर्कर मौजूद थे। उसके बाद प्रदर्शन कर सैकड़ों कांग्रेस वर्कर ने सामूहिक गिरफ्तारी दी। पुतला दहन के बाद जब जीटी रोड जाम करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़े तो रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहा कि कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, अग्रिपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस अब सडक़ों पर आक्रामक मुद्रा में उतर आई है। सरकार की तानाशाही के आगे कांग्रेस नहीं झुकेगी। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता मतलौडा ने कहा कि जनता की आवाज इसी तरह उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जीने से लेकर मरने तक जीएसटी लगाकर सरकार ने जनविरोधी होने का सबूत दे दिया हैं। पूर्व मंत्री भीम मेहता ने कहा जीने से मरने तक के सामान पर जी एस टी लगा दी है कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन तेज करेंगे!
इस अवसर पर पूर्व विधायक गण नरेंद्र सांगवान राकेश कांबोज, रिसाल सिंह,त्रिलोचन सिंह, अनिल राणा, डॉ सुनील पवार, कमल मान, रघुवीर संधू, कृष्ण बसताडा पार्षद पप्पू लाठर , हरी राम साँभा, जोगेंर्द वाल्मीक ,राजेश वैद्य, रन पाल संधू, जोगेंर्द चौहान नाहर संधू,भूपेंद्र लाठर इंद्रजीत गुराया, निप्पी मान,अमरजीत धीमान, राजेश चौधरी, धर्मपाल कौशिक आदि कांग्रेस के सीनियर नेता गण,महिला नेता उषा तुली, डॉ गीता, रानी कांबोज, मीनू दुआ,सुषमा नागपाल, युवा अध्यक्ष मनिंदर सेंटी, रोहित, रमेश सैनी, बीरबल तंवर, नरेश संधू, अरुण पंजा बी, राजेंद्र सिंह,भोला, रामेश्वर, अनिल सैनी, जागीर सैनी, सुनेहरा वाल्मीक कौशल चौधरी, सिराज, रोहताश पहलवान, कर्म पाल, होशियार सिंह, राजेंद्र नम्बरदार र्कार्यकर्ता मौजूद थे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles