सडक़ के गड्ढे ने ली जान, करवा चौथ का व्रत भी न बचा पाया

सडक़ के गड्ढे ने ली जान, करवा चौथ का व्रत भी न बचा पाया
October 18 02:03 2022

करनाल (जेके शर्मा) पति के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही महिला का काछवा रोड पर हुए हादसे में सुहाग उजड़ गया। करवा चौथ के त्योहार के लिए पत्नी के हाथों पर मेहंदी लगवा कर पति उसे घुमाने ले गया था। लौटते समय एक्टिवा स्लिप होने से हादसा हो गया, जिसमें पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई।

बताते है कि रामनगर निवासी राजेन्द्र अपनी पत्नी मोनिका को स्कूटी पर बैठाकर मेहंदी लगवाने के लिए गया था। मेहंदी लगवार सन्नी और मोनिका घूमने के लिए काछवा नहर की तरफ चले गए। घूमने के बाद जैसे ही वह घर वापस लौटने लगे तो काछवा रोड पर बजरी व गड्ढा होने के कारण उनका एक्टिवा फिसल कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दोनों घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया।

सुहाग की सलामती और लंबी आयु के लिए मोनिका ने अपने पति सन्नी के लिए करवा चौथ का व्रत रखना था। वह कई दिन से करवा चौथ की तैयारियां कर रही थी, लेकिन व्रत से पहले ही एक हादसे ने उसकी सारी खुशियां छीन ली।

परिजनों ने बताया कि वह कई पीढिय़़ों से राशन डिपो चलाते आ रहे है। पहले राजेंद्र के पिता डिपो संभालते थे। अब डिपो की जिम्मेदारी राजेंद्र पर थी। सडक़ पर बने गड्डे व बिखरी बजरी के कारण होने वाली को व्रत भी न रोक सका और न ही कभी रोक पायेगा।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles