सात माह की बच्ची की हत्यारी मां गिरफ्तार

सात माह की बच्ची की  हत्यारी मां गिरफ्तार
July 13 17:56 2022

करनाल। अपनी सात महीने की बच्ची की गला घोट कर हत्या करने के मामले में आरोपी महिला को थाना घरौंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। 21 जून को क्षेत्र के गांव शेखपुरा निवासी कवर भान पुत्र सरदारा सिंह खालसा जिला करनाल ने शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उसके पास एक लडक़ा और तीन लडक़ी है और उसका लडक़ा संदीप हरियाणा पुलिस में कार्यरत है। संदीप की शादी मार्च 2020 में थाना इंद्री के गांव ब्याना की रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। प्रियंका की करीब सात महीने की लडक़ी कीरत थी। प्रियंका ने अपनी लडक़ी कीरत का चुन्नी से गला घोट कर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया है। इस संबंध में कवर भान के बयान पर आरोपी महिला प्रियंका के खिलाफ थाना घरौंडा में हत्या करने का मामला दर्ज किया गया।

मामले में अविलंब कार्रवाई करते हुए थाना प्रबंधक घरौंडा निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम ने सात महीने की लडकी किरत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल चुन्नी को बरामद करने के प्रयास जारी है। आरोपी महिला से प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ वह अपनी अपनी बच्ची का पालन पोषण नहीं कर पा रही थी जिसकी वजह से परेशान होकर उसने उसकी हत्या करने जैसा गंभीर कदम उठाया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles