सांप पर भरोसा कर सकते है, लेकिन भाजपा पर नहीं : ममता

सांप पर भरोसा कर सकते है, लेकिन भाजपा पर नहीं : ममता
April 07 16:44 2024

कूचबिहार। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जहरीले सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां, बीएसएफ और सीआईएसएफ भाजपा के इशारे पर काम कर रही हैं। भारतीय जनता पार्टी पर लोकसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस पर गौर करने और सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप एक जहरीले सांप पर भरोसा कर सकते हैं, आप इसे पाल भी सकते हैं, लेकिन आप भाजपा पर कभी भरोसा नहीं कर सकते। भाजपा देश को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा उनकी पार्टी टीएमसी केंद्रीय एजेंसियों की धमकी के आगे नहीं झुकेगी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles