रेहड़ी, फड़ी वालों को न सताये सरकार

रेहड़ी, फड़ी वालों को न सताये सरकार
July 13 17:51 2022

करनाल। कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने मार्किट बोर्ड के सीए को पत्र लिख कर नई सब्जी मंडी से मार्किट कमेटी के सचिव द्वारा गरीब रेहड़ी फडी वालों को हटाने की कार्रवाई को रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इतनी बड़ी सब्जी मंडी में किसानों के लिये न तो पेयजल की व्यवस्था है न ही उनके बैठने आराम करने की। बाहर से आने बाले किसानों के जलपान की उचित व्यवस्था नही है। मंडी के आढ़तियों के सहयोग से यहां खाने पीने के जो स्टाल है भी उन्हें मार्किट कमेटी के अफसर आये दिन उजाड़ते रहते है। उन्होंने कहा कि मंडी में छोटी फड़ी लगा कर या खोखे लगाकर लोग अपना जीवन यापन कर रहे है। अफसर उन्हें उजाड़ रहे है। कांग्रेस इसका विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि जब मार्किट कमेटी का सचिव किसानों मजदूरों,आढ़तियों के लिये गर्मी में शीतल जल की ब्यवस्था नही कर सकता है तो उसे ऐसी की हवा लेने का अधिकार नही है।

उन्होंने कहा कि मंडी में आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। मुख्यमंत्री की नगरी में सब्जी मंडी बदहाल है। किसानों को अपनी फसल को बेचने का अधिकार नही हैं। कुछ गरीब मजदूर किसानों की फसल बेचने में सहयोग करते है तो मार्किट कमेटी के अफसर उन्हें हटा देते है। उन्होंने कहा कि सरकार और अफसरो का जोर गरीब मजदूरों पर चलता है। शहर में तमाम अनैतिक काम हो रहे है कब्जे हो रहे है यह सरकार को नही दिखते हैं उन पर सरकार तथा अफसर कार्रवाई क्यों नही करते है। सरकार तथा अफसर गरीब मजदूर रेहड़ी बालो को चाहे जब उजाड़ देते है। अफसर गरीबो की बद्दुआ नही ले । उन्हें भी अपने परिवार का पेट पालने दे कांग्रेस का समर्थन मंडी के मजदूरों,किसानों रेहड़ी फडी बालो के साथ आढ़तियों के साथ है। कांग्रेस उनके हकों की लड़ाई लड़ेगी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles