रामदेव के बिगड़े बोल, सामने बैठी महिलाओं की तारीफ में कही शर्मनाक बातें

रामदेव के बिगड़े बोल, सामने बैठी महिलाओं की तारीफ में कही शर्मनाक बातें
December 05 01:56 2022

जिस रामदेव को लोग इतना सम्मान की दृष्टि से देखते हैं वही रामदेव अपने बिगड़े बोल की वजह से एक बार फिर विवादों में आ गए।
रामदेव, सामने मंच पर बैठी महिला की तारीफ करते हुए इतना ज्यादा उत्सुक और भाव विभोर हो गये कि महिलाओं के बारे में क्या बोलना चाहिये ये भूल गये। ऐसा किसी भी सभ्य व्यक्ति बोलने से पहले हजार बार सोचेगा। वहां बैठी महिला के भी होश उड़ गये होंगे कि बाबा क्या बोल रहे हैं। जब रामदेव ने महिलाओं के बारे में ऐसा टिप्पणी दिया, उस दौरान वहां देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे भी वहीं मौजूद थे।

रामदेव ने महिलाओं के पहनावे को लेकर पुणे में हुए योग शिविर में अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी की है। इस बयान में रामदेव का वास्तविक चरित्र दिखता है। इस दौरान शिविर में अनेक महिलायें मौजूद थीं जब बाबा ने कहा कि अगर उनके पास साड़ी पहनने का वक्त नहीं था तो कोई बात नहीं है महिलायें सभी ड्रेस में अच्छी लगती हैं और मेरी तरह कपड़े न पहने तब भी अच्छी लगती हैं। बाबा की ऐसी टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगे। इस समय उपमुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस की पत्नी की तारीफ करने लगे। रामदेव अपने आप को संत कहने वाला महिलाओं के प्रति ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी हंस-हंस कर करते हुए शर्म भी नहीं आई। रामदेव ने यह भी नहीं सोचा कि इससे महिलाओं के मान-सम्मान पर ठेस पहुंचेगी। भारतीय संस्कृति और भारतीय महिलाओं पर की गई इस तरह अभद्र टिप्पणी महिलाओं का अपमान करना है। इस तरह की अशोभनीय और निंदनीय बयान से सभी महिलायें आहत हुई है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने रामदेव के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। रामदेव इस बयान को लेकर कानून के शिकंजे में फंस चुके हैं।

वायरल वीडियो में रामदेव ऐसा कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि बहुत बदनसीब हैं आप। सामने के लोगों को साड़ी पहनने का मौका मिल गया, पीछे वालों को मिला ही नहीं। आप साड़ी पहन के भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अमृता की तरह अच्छी लगती हैं, और मेरी तरह कोई न भी पहने तो अच्छी लगती हैं। अब तो लोग लज्जा के लिये पहन लेते हैं। बच्चे को कौन कपड़े पहनाता है हम तो दस सालों तक नंगे घूमते रहते थे।

सोशल मीडिया पर लोग रामदेव से कह रहे हैं कि बाबा आप भी सलवार सूट में बहुत अच्छे दिखे थे।

 

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles