राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए जीवन का बलिदान दिया पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयन्ती पर हुईं सर्व धर्म प्रार्थना, दी श्रद्धाजंलि

राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए जीवन का बलिदान दिया पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयन्ती पर हुईं सर्व धर्म प्रार्थना, दी  श्रद्धाजंलि
August 31 13:32 2022

करनाल, डिजीटल युग के जनक पूर्व प्रधानमंत्री तथा सूचना क्रांति को देश मे लाने वाले भारत रत्न राजीव गांधी जी का जन्मदिन करनाल में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सुबह 9 बजे निर्मल कुटिया चौक पर सेक्टर आठ और सात के डिवाइडर रोड पर स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा स्थली पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। आयोजन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन व जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे श्रद्धांंजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक तथा जिला प्रभारी लहरी सिंह, ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि राजीव जी ने अपना जीवन देश की एकता के लिए बलिदान कर दिया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राजीव जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह,इंद्री से प्रत्याशी रही डॉ नवजोत कश्यप,घरौंडा से अनिल राणा ,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के चेयरमैन डॉ सुनील पंवार, भूपेंद्र लाठर, सतपाल जानी,नाहर सिंह संधू, रण पाल संधू,राजेंद्र बल्ला,ललित बुटाना, रमेश सैनी,ओम प्रकाश सलुजा,जोगेंदर चौहान,अमर जीत धीमान,ललित अरोड़ा,बिजेंद्र सैनी,दिनेश सैन,जोगेंदर वाल्मीकि,रजीव बुटाना डॉ गीता रानी,राज किरण सहगल,नजीम भाई,सुरेंद्र काल खां,अरुण पंजाबी,राज भारद्वाज,सुनेहरा वाल्मीकि,नरेंद्र जोगा,अशोक जैन, सुरजीत सैनी,कृष्णा गहलोत,संजीव गोस्वामी,दया प्रकाश मोंटी,किरण पाल घीड गण,कांग्रेस के सीनियर नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जरूरतमन्द लोगों को खाद्य सामग्री वितरित की गई।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles