राहुल गांधी को सजा देकर संविधान में बोलने की आजादी का उल्लंघन किया

राहुल गांधी को सजा देकर संविधान में बोलने की आजादी का उल्लंघन किया
April 02 15:24 2023

ललित चौधरी को बनाया युवा कांग्रेस आरटीआई लीगल सैल का जिलाध्यक्ष

रनाल (मजदूर मोर्चा ) असंध से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके कांग्रेस के दिवंगत वरिष्ठ नेता रमेश चौधरी के पुत्र ललित चौधरी को अखिल भारतीय युवक कांग्रेस आरटीआई एंड लीगल सेल का करनाल जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान तथा प्रदेश के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह की अनुशंसा पर राष्ट्रीय चेयरमैन डा. अनिल कुमार मीना ने की हैं। ललित चौधरी की जिलाध्यक्ष के रूप में पहली तथा प्रदेश में दूसरी नियुक्ति है। ललित चौधरी को नियुक्ति पत्र देने के लिए प्रदेश में संगठन के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह उनके निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर पत्रकारों से अपने निवास पर बात करते हुए ललित चौधरी ने कहा कि वह अपनी नियुक्ति के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी राष्टीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खाडग़े प्रदेश के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सासंद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान युुवक कांग्रेस के आरटीआई तथरा लीगल सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल कुमार मीना, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह के प्रति आभारी हैं। जो उनके कंधो पर जिम्मेदारी सौपी है। उसे पूरा करेंगे।

ललित चौधरी ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष से विचार विमर्श कर जल्द जिले की इकाई का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में बड़े भ्रष्टाचारों को उजागर करने के लिए वह जल्द ही आरटीआई का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के एनडीआरआई सहित विभिन्न संस्थानों में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए आरटीआई का सहारा लेंगे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को सजा देकर भाजपा ने संविधान के अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार का उल्लघन किया है। मानहानि के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी सजा हैं। पूरी कांग्रेस युवा, कांग्रेस छात्र, राहुल गांधी जी के समर्थन में सडक़ पर हैं। आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश युवा कांग्रेस ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष पंकज पाल, राहुल भारती, राज चौधरी, योगेश चालिया, करण सोढी आदि ने भी जानकारी दी।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles