फऱीदाबाद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस

फऱीदाबाद में सशस्त्र सेना झंडा दिवस
December 20 02:13 2022

फरीदाबाद (म.मो.) बुधवार 7 दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य में फऱीदाबाद में पहली बार एक्ससर्विस मैन (पूर्व सैनिकों) ने मिलकर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के बारे में नागरिकों में जागरूकता फैलाने की पहल की. इसकी शुरुआत दोपहर 12.30 बजे सैक्टर 12 में तहसील, डीसी , सिटी मजिस्ट्रेट , एसीपी सेंट्रल व ओल्ड के ऑफिस से की.
सशस्त्र सेना झंडा दिवस 7 दिसंबर 1949 से पूरे देश में शहीदों और सैनिकों का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है, जिन्होंने देश के सम्मान की रक्षा के लिए हमारी सीमाओं पर बहादुरी से लड़ाई लड़ी। इस दिन सेना, नौसेना और वायु सेना के जवानों द्वारा दी गई सेवाओं को याद किया जाता है। झंडा दिवस हमारे विकलांग साथियों, विधवाओं और देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों के आश्रितों की देखभाल करने के हमारे दायित्व को सबसे आगे लाता है। फऱीदाबाद के पूर्व सैनिकों ने आने वाले वर्षों में जि़ले के स्कूलों में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles