पार्को को बेचने का निर्णय शर्मनाक, सरकार क्या पूरी तरह कंगाल हो चुकी है

पार्को को बेचने का निर्णय शर्मनाक, सरकार क्या पूरी तरह कंगाल हो चुकी है
December 20 02:23 2022

करनाल, कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि मुख्यमन्त्री की नगरी करनाल मे पार्को को बेचने का सरकारी निर्णय शर्मनाक है। सरकार इतनी कंगाल हो चुकी है कि अब पार्को को बेचने की नौबत आ चुकी है।

शहर के पार्क सार्वजनिक संपत्ति एवं धरोहर हैं। लोगों की धरोहर हैं। यह किसी की निजी सम्पत्ति नहीं है। सरकार एक तरफ फिजूलखर्ची कर रही है। दृष्टिहीन लोगों के लिए जो फुटपाथ करोड़ों की लागत से बना है, इसका कोई उपयोग नहीं है। प्रशासन ने लाखों खर्च कर राहधारी बनाई वह खराब पड़ी है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी राज मे अफसर और नेता दोनों हाथो से देश को लूट रहे हैं। करनाल नगरी मे भ्रष्टाचार चरम पर है। बीजेपी राज अंधो और भ्रष्ट लोगों के हाथों मे है।
इनका अगर जोर चले तो यह लोग कफन और शमशान भी बेच देंगे। मुख्यमन्त्री मनोहर लाल और उनके नेताओं का जमीर मर चुका है। बीजेपी अब लूट के चरम पर है। यहाँ सरकार अली बाबा चालीस चोर की कहावात चरितार्थ कर रही है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles