ऊंचागांव जामा मस्जिद में दिखा नवरात्र और रमजान का संगम

ऊंचागांव जामा मस्जिद में दिखा नवरात्र और रमजान का संगम
April 02 17:05 2023

हिंदू-मुसलमानों ने साथ तोड़ा व्रत और किया इफ्तार

फरीदाबाद (मज़दूर मोर्चा) बल्लभगढ़ की ऊंचागांव जामा मस्जिद में नवरात्र का व्रत और रमजान मुबारक का संगम देखने को मिला। यहां हिंदू और मुस्लिम भाइयों ने मिलकर नवरात्र का व्रत तोड़ा और रोजा इफ्तार किया। देश का भगवाकरण किए जाने के इस दौर में हिंदू-मुस्लिम एकता की पहल की तारीफ हो रही है।

जमीयत उलेमा जिला फरीदाबाद के प्रधान मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि हम सभी हिंदू-मुस्लिम भाई मिलकर रहते हैं। इस जामा मस्जिद और मदरसे में कई हिंदू भाई भी बढ़-चढक़र हिस्सा लेते हैं। भाजपा नेता सतीश अधाना ने कहा कि ऊंचागांव का सदियों पुराना हिंदू मुस्लिम भाईचारा आज भी कायम है। हमारे पूर्वज जिस तरह मिल जुल कर एक दूसरे के पर्व मनाते थे हम उसी परंपरा को जारी रख रहे हैं और आने वाली पीढिय़ों को भी यह संस्कार दे रहे हैं। कुछ लोग नफरत फैलाना चाहते हैं जबकि हर आम इंसान अमन पसंद है, सब धर्म अच्छे हैं। डॉ. श्यामवीर ने कहा कि ऊंचागांव में यह व्रत और इफ्तार पार्टी पूरे देश को एकता, बंधुत्व और सहिष्णुता का संदेश देगी। सूर्यास्त होते ही हिंदू और मुस्लिम भाईयों ने एक साथ फलाहार कर व्रत तोड़ा और इफ्तार किया। इस मौके पर मास्टर सुनील, रणधीर यादव, गोपाल सैनी, नरसिंह, शेरखान मलिक प्रधान मस्जिद कमेटी, बाबा खान सिद्दीकी, प्रो. मो. इकबाल, कारी मो. शाहिद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles