निगमायुक्त यशपाल यादव को फिर चढ़ा जोश; 11,12,14 व 15 वार्ड का निरीक्षण कर अवैध निर्माण तोडऩे की धमकी

निगमायुक्त यशपाल यादव को फिर चढ़ा जोश; 11,12,14 व 15 वार्ड का निरीक्षण कर अवैध निर्माण तोडऩे की धमकी
August 07 15:21 2022

फरीदाबाद (म.मो.) उपलब्ध जानकारी के अनुसार निगमायुक्त यशपाल यादव ने दिनांक तीन अगस्त को एनआईटी वार्ड नम्बर 11,12,14 व 15 का दौड़ा करके वहां के तमाम अवैध निर्माणों को तोडऩे की धमकी दी है। इन्होंने कहा बताते हैं कि अवैध निर्माण किसी भी किमत पर सहन नहीं किये जायेंगे। इस दौड़े के समय इनके साथ एनआईटी के संयुक्त आयुक्त तथा एक कार्यकारी अभियंता भी साथ थे।

नगरवासी बखूबी जानते व समझते हैं कि इस तरह की बंदर घुड़कियों का अभिप्राय क्या होता है। पेशेवर बिल्डर अव्वल तो पहले से ही राजनेताओं व निगम अधिकारियों से मिल कर ही अपने निर्माण कार्य शुरू करते हैं। इस तरह की घुडक़ी मिलने के बाद वे अपने आकाओं एवं संरक्षकों के चक्कर काटने की रफ्तार कुछ बढ़ा देते हैं। कुछ नये लेन-देन के सौदे भी होते हैं। यही सब खेल इन वार्डों में भी खेलना शुरू हो गया है। किसी से छिपा नहीं है कि निगमायुक्त महोदय ने अब तक अवैध निर्माणों की जो लम्बी-चौड़ी सूची जारी की थी, उनमे से एक भी टूटा नहीं है। सबके सौदे हो गये हैं और सभी सही सलामत कायम हैं।

निगम अधिकारियों की कथनी व करनी तथा उनके इशारों को समझने वाले बखूबी जानते हैं कि उन्हें अपने अवैध निर्माणों को बचाये रखने के लिये क्या कुछ करना होगा।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles