निगम ने नेहरू पैलेस में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान कई रहेड़ी वालों का सामान जब्त कर कईयों के काटे चालान

निगम ने नेहरू पैलेस में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान कई रहेड़ी वालों का सामान जब्त कर कईयों के काटे चालान
March 26 16:13 2023

रनाल (मजदूर मोर्चा)। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को नेहरू पैलेस में कार्रवाई के लिए पहुंची। दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों ने जमकर विरोध किया। टीम ने कई दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त करके चालान काटे। तनाव की समस्या से निपटने के लिए मौका पर पुलिस बल भी तैनात रहा। दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों ने कहा कि उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर दुकानदारों ने विरोध करते हुए कहा कि कार्रवाई करने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया। नगर निगम द्वारा उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है। पहले सेक्टर-12 में नाइट मार्केट शुरू की गई थी, उसे भी बंद कर दिया गया।

निगम की कार्रवाई से गुस्साए रेहड़ी संचालकों ने कहा कि 2 लाख रुपए का बैंक से लोन लिया हुआ है और वे लोग 3 से 4 घंटे के लिए ही रेहड़ी लगाते हैं। इसमें उन्हें घर का खर्चा भी चलाना होता है और लोन की किस्त भी निकालनी होती है। ऐसे में यदि उनकी रेहडयि़ां नहीं लगेंगी तो काम कैसे चलेगा? एक ओर तो सरकार रेहड़ी वालों को धंधा चलाने के लिए कर्जे दे रही है, दूसरी ओर उनके लिए रेहड़ी मार्केट स्थापित करने के बजाय उन्हें उजाडऩे में जुटी है। इस मौके पर मौजूद सिटी थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने कहा कि इस मामले में कई दुकानदारों व रेहड़ी संचालकों का चालान किया गया और कई लोगों का सामान भी जब्त किया गया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles