नगर निगम द्वारा अरावली क्षेत्र में एक नया कचराघर बनाने का विरोध

नगर निगम द्वारा अरावली  क्षेत्र में एक नया कचराघर बनाने का विरोध
December 20 02:03 2022

फरीदाबाद (जितेन्द्र भड़ाना) नगर निगम द्वारा अरावली क्षेत्र में एक नया कचराघर बनाने के विरोध में पाली और आस पास के युवा, बुजुर्ग वा समझदार ग्रामीणों ने जनसभा का आयोजन किया। इस में फैसला लिया गया कि किसी भी प्रकार की लड़ाई लडऩी पड़े तो लड़ेगें।

कानूनी, सोशल मीडिया, नगर निगम के आगे या नेताओं के आगे धरना प्रदर्शन या सरकार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सारे गाँव एकजुट हो चुके है। जो कचरा घर बनने वाला है इसकी पुरजोर खिलाफत करते है और सरकार को चेताया कि चुनाव 2024 सर पर है।

सरकार ऐसा कोई भी काम ना करे जिससे मोदी जी का विरोध हो और सरकार को मुँह की खानी पड़े। यदि सरकार द्वारा कूड़ा घर अरावली में बनवाने की सोची भी गई तो इन गांवों का एक एक बच्चा खड़ा हो जाएगा इसके विरोध में, कानूनी कार्यवाही किस प्रकार होगी और किस प्रकार बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा इस पर भी गहन मंथन हुआ। इसमे पाली, मोहब्ताबाद, अंखिर, आनंगपुर, माँगर्, बंधवाड़ी , सैनिक कॉलोनी, डबुआ , धौज, सिरोही आदि से आए सभी लोगो ने सेव अरावली की इस मुहिम का पुरजोर समर्थन करते हुए मरते दम तक अरावली में कचरा घर ना बनने देने की शपथ खाई।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles