मुख्यमंत्री यदि सफाई कर्मचारियों को नहीं सुन सकते हैं तो कुर्सी छोड़ दें : सुरेश गुप्ता

मुख्यमंत्री यदि सफाई कर्मचारियों को नहीं सुन सकते हैं तो कुर्सी छोड़ दें : सुरेश गुप्ता
October 30 09:07 2022

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने हड़ताली सफाई और दमकल कर्मचायिों के बीच पहुंच कर समर्थन दिया
करनाल। पिछले लंबे समय से हडताल कर रहे नगरनिगम के सफाई और दमकल कर्मचारियों को कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कांग्रेस की तरफ से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि करनाल के विधायक मनोहर लाल को नगरनिगम के सफाई और दमकल कर्मचारियों से मिलने में क्या परेशानी हैं? क्या वह करनाल के विधायक नहीं हैं?

उन्होंनें कहा कि वह ठेकादारी प्रथा के खिलाफ हैं। यह प्रथा कर्मचारियों के शोषण का रास्ता खोलती हैं। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों ने बताया कि सरकार उनकी मागों के प्रति उदासीन है। दो बार की बातचीत के बाद भी कोई निदान नहीं निकला हैं। अब सरकार जबरदस्ती पर उतर आई हैं। वह डरने वाले नहीं है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रधान सुरेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलें को छोडऩे में माहिर हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल यदि लोगों की बात नहीं सुन सकते हैं। तो अपने त्यागपत्र दें। भाजपा जहां भगवान राम को पूज्यनीय मानती हैं वहीं सरकार बाल्मीकि लोगों पर अत्याचार कर रही हैं। वह कांग्रेस की तरफ से समर्थन देने के लिए आए हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जोगिंदर वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस समर्थन में कर्मचारियों के साथ तमाम लड़ाई लड़ेगी। सफाई कर्मचारी किसी के आगे नहीं झुकेंगे। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के डीआरओ सुखराम बेदी, संजीव काम्बोज,सर्व कर्मचारी संघ के नेताओं के साथ सफाई कर्मचारी संघर्ष समिति के सदस्य और दमकल कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles