मोदी के जिम्मे ये आत्महत्याएं

मोदी के जिम्मे ये आत्महत्याएं
February 14 15:16 2022

राजीव तोमर एक आम सा व्यापारी। उसका बर्बाद हुआ कारोबार और फिर उसकी आत्महत्या ये समाज की एक आम सी तस्वीर है। कारोबार के डूबने पर लोगों ने पहले भी आत्महत्याएं की हैं। पर पहले ये नहीं हुआ कि उसपर चर्चा न हुई हो। अब ये चीजें चर्चा में नहीं आतीं जो अधिक खौफनाक है।वे बड़ौत से थे। मोदी के भक्त। तस्वीरों में आना पसंद करते थे। होडिंग में अपना नाम लिखवाना उनको पसंद था। सोशल मीडिया पर ठीक ठाक एक्टिव। निश्चित ही एक धर्म से नफरत भी करते रहे होंगे। खैर।

कारोबार काफी साल से ठीक नहीं चल रहा था। नोटबंदी जीएसटी उसके बाद फुटवियर पर बड़ी हुई जीएसटी। बदहाल धंधे से परेशान थे पर कहते तो किससे। कहें तो हिन्दू राष्ट्र के विरोधी ठहराए जाएंगे। देशद्रोही हो जाएंगे। आखिर अंदर ही अंदर घुलते उन्होंने एफबी पर लाइव आकर अपना दु:ख सबके सामने रखने का निश्चय किया। पत्नी ने बहुत रोका पर उन्होंने जहर पीकर जान देने का निश्चय बदला नहीं। पत्नी ने हारकर वही जहर खुद भी पी लिया। पत्नी मौत का शिकार हो गईं, कारोबारी अस्पताल में हैं।
मोदी जी अपनी नीतियां कारोबार के लिए ठीक नहीं हैं। बदलिए उनको, ये शब्द हैं उनके एफबी लाइव के।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles