खून की कमी के कारण अनीमिया के शिकार होते बच्चे

खून की कमी के कारण अनीमिया के शिकार होते बच्चे
September 06 15:12 2022

करनाल (के सी आर्य) जि़ला करनाल में अनीमिया खून की कमी के कारण 6 बच्चों की हालत खराब हुई जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं का$फी बच्चों को घर पर दवाई देकर इलाज किया जा रहा है।

इलाज के दौरान बताया गया कि खान-पान में माता-पिता की लापरवाही के कारण, जैसे कि बच्चों को पोष्टिक आहार की जगह फास्ट फूड आदि खाने देना, पूरी डाइट न लेने से बच्चे अनीमिया की चपेट में आते हैं।

पीएमओ पियूष शर्मा ने बताया कि इंद्री हल्के के स्कूलों में अनीमिया टेस्ट खून की कमी चेक अभियान एसडीएम की अगुवाई में चलाया जा रहा है। वहां कई बच्चों की हालत खराब हो गई जिन्हें भर्ती कराया गया है।

सरकार द्वारा लाख दावे किये जा रहे हैं कि स्कूल में स्वास्थ्य विभाग चेक कर रहा और बच्चों को दवा दी जा रही है। यहां मेडिकल कैंप लगाये गये सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। करनाल के इन्द्री हल्के के भी कई गांव के स्कूलों के बच्चों की हालत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles