कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो विस चुनाव में हारेगी भाजपा

कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो विस चुनाव में हारेगी भाजपा
June 30 07:22 2024

करनाल (जेके शर्मा)। आल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की मीटिंग जुण्डला जलघर पर हुई। मीटिंग की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान कर्मचन्द अग्रवाल ने कर कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा हुई। जिला प्रधान बलजीत शर्मा ने कर्मचारियों की समस्याओं का उल्लेख कर कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांगों का अनदेखी की जा रही है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पुरानी पेंशन नीति बहाल करना व पम्प चालकों को 35400 का वेतन मान न देने और पंचायती ऑपरेटर को कौशल रोजगार पर चढ़ाने की व रेगुलर कर्मचारियों को आज तक 2019-23 वार्षिक एलटीसी नहीं मिली। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रही तो इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा व वोट की चोट मारकर कर्मचारी इस सरकार को चलता करेगा।

मीटिंग में चेयरमैन जसबीर आर्या, प्रधान कर्मचन्द अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार हथलाना, मुख्य संगठनकर्ता विरेन्द्र कुमार, ऑडिटर देवी दत गौतम, प्रमोद मान बल्ला, सतीश हथलाना, राकेश जुण्डला, शिवम गौतम सिरसी, राजेश नरूखेड़ी, प्रमोद नरूखेड़ी, राजेन्द्र जुण्डला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles