कांग्रेसी महिलाओं ने सिर पर सिलेंंडर, मिट्टी का चूल्हा, लकड़ी उठाकर किया प्रदर्शन

कांग्रेसी महिलाओं ने सिर पर सिलेंंडर, मिट्टी का चूल्हा, लकड़ी उठाकर किया प्रदर्शन
March 13 17:07 2023

रनाल। महिला कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के विरोध में वाल्मीकि चौक पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला सिर पर गैस सिलेंडर व मिट्टी का चूल्हा लेकर बाजार में सरकार की
नीतियों के खिलाफ विरोध करती रही। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

इस मौके पर सुधा भारद्वाज ने कहा कि सरकार ने गैस सिलेंडर के 50 रुपये बढ़ाकर महिला दिवस व होली पर महिलाओं को महंगाई का एक और तोहफा दिया है। जिसके कारण महिलाओं को आज सडक पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार की उज्जवला योजना एक धोखा रही। वहीं देश में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। जनता की आवाज उठाने के लिए महिला कांग्रेस द्वारा आज सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है। सुधा भारद्वाज ने कहा है कि पिछले आठ वर्षों के भीतर महंगाई और भ्रष्टाचार का विकास हुआ है। जिस कारण दाल-रोटी आम आदमी की पहुंच से बाहर हुई है।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला अध्यक्ष नवजोत कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में हर वर्ग दुखी और परेशान है। बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। पेट्रोल-डीजल व गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की जेब पर डाका डाला है। महंगाई के कारण महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है। महिला कांग्रेस मांग करती है कि सरकार महंगाई पर लगाम लगाए और जनता को राहत दे।

इस अवसर पर करनाल की पूर्व विधायक सुमीता सिंह ने महंगाई के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। महंगाई इस कदर बढ़ रही है कि गरीब को दो वक्त की रोटी खाना भी मुश्किल हो गया है। महंगाई के इस दौर में आम आदमी के लिए बच्चों को पढ़ाना भी मुश्किल है। महंगाई ने आम आदमी का बजट बिगाड़ कर रख दिया है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles