कांग्रेस सिम्बल पर नहीं लड़ेगी पंचायती चुनाव : भूपेन्द्र हुड्डा

कांग्रेस सिम्बल पर नहीं लड़ेगी पंचायती चुनाव : भूपेन्द्र हुड्डा
August 31 13:46 2022

चण्डीगढ (जेके शर्मा) आज हुई हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सलाह के बाद फैसला लिया गया कि पार्टी पंचायती चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी। यदि जिला परिषद चेयरमैन का सीधा चुनाव होता है तो उसे सिम्बल पर लड़ेगी। नगर निगम के चुनाव पार्टी सिंबल पर लडऩे का निर्णय किया है।

इस बारे में पूर्व सीएम ने कहा कि विधायकों की मीटिंग में फैसला लिया गया कि विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम अब 11 सितंबर को होगा। दिल्ली में 28 अगस्त को होने वाली रैली के कारण इसे आगे किया गया। प्रदेश में पंचायत चुनाव में सरकार को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण का प्रावधान करना चाहिए। सरकार को पंचायती चुनाव पहले ही करवाने चाहिए थे, चुनाव प्रतीक्षा में विकास ठप रहा। भ्रष्टाचार बढ़ रहा है 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला जो शामलात भूमि पर आया, उसके तहत सरकार एक्ट में संशोधन लेकर आए। इस कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विलेज कॉमन लैंड यूटिलाइज नहीं हुई वो लोगों के पास है। हरियाणा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ठीक ढंग से पक्ष नहीं रखा। उन्होंने किरण चौधरी द्वारा 29 अगस्त से अपने अलग चलाए गए कार्यक्रम के जवाब में कहा कि सभी विधायकों को जनता के बीच जाना चाहिए।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles