कांग्रेस से महेंद्र प्रताप का टिकट हुआ पक्का

कांग्रेस से महेंद्र प्रताप का टिकट हुआ पक्का
April 07 16:15 2024

फऱीदाबाद (मज़दूर मोर्चा) फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए वरिष्ठ कांग्रेस और पूर्व कैबिनेट मंत्री महेंद्र प्रताप का टिकट पक्का हो गया है। वह अपने राजनीतिक चिरप्रतिद्वंदी भाजपा के किशनपाल गूजर को मात देने की तैयारी में जुट गए हैं। महेंद्र प्रताप पांच बार विधायक और दो बार हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं।

विकास के नाम पर दस साल से जनता को ठगने और अकूत चल अचल संपत्ति इकट्ठा करने में जुटे किशनपाल गूजर से जनता इतनी परेशान हो चुकी है कि उनका खुलेआम विरोध शुरू हो गया है।

मोहना और आसपास के डेढ़ सौ गांव वाले ही नही आम समझदार नागरिक भी किशनपाल गूजर के दंभ और जन विरोधी कार्यों से परेशान है। ऐसे में जनता धीर गंभीर और जन हितैषी महेंद्र चौधरी के जीतने की प्रबल संभवनाएं देख रही है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles