कांग्रेस सरकार आई तो हूडा की पॉलिसी में करेंगे बदलाव

कांग्रेस सरकार आई तो हूडा की पॉलिसी में करेंगे बदलाव
April 21 14:11 2024

रनाल (रवि भाटिया)करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की पॉलिसी में बदलाव किया जाएगा ताकि आम आदमी को भी प्लॉट मिल सके और उसका अपना घर बनाने का सपना पूरा हो। उन्होंने कहा कि कांगे्रेस की सरकार के समय हूडा नो प्रोफिट नो लॉस की सोच के साथ गठित किया गया था। ड्रा के माध्यम से प्लाटों का आवंटन होता था और इससे आम आदमी को प्लॉट मिल जाते थे। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि खट्टर ऑक्शन सिस्टम लेकर आए, जिससे इस विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा। अपना घर आम आदमी की पहुंच से दूर हो गया। इसी वजह से अवैध कालोनियोंं का निर्माण हुआ। इन अवैध कालोनियों में लोगों ने प्लॉट और मकान ले लिए, लेकिन यहां डीटीपी की कार्रवाई से उनके आशियाने उजड़ गए। ऐसे में आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। भाजपा सरकार ने चारों तरफ से आम आदमी का शोषण करने का काम किया। त्रिलोचन सिंह ने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पॉलिसी में बदलाव करते हुए ऑक्शन सिस्टम बंद किया जाएगा। ड्रॉ के माध्यम से ही प्लॉटों की बिक्री होगी ताकि आम आदमी को लाभ मिल सके।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles