कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान
February 08 02:24 2023

रनाल। करनाल कांग्रेस के प्रभारी एवं पूर्व विधायक लहरी सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर मानव सेवा संघ में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में इस अभियान को भारत जोड़ो यात्रा की तरह सफल बनाने की बात कही। इस मौके पर कांग्रेस जिला प्रभारी लहरी सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो महीने चलाया जाएगा। इस समयावधि में हमें हर बूथ को कवर करना है। कार्यकर्ता दिन-रात कार्य करें और लोगों के घर-घर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियां उनको बताएं। राहुल गांधी ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर जो पत्र देश की जनता के नाम लिखा है उसे भी लोगों तक पहुंचाएं। पूर्व विधायक लहरी सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से कांगे्रस और ज्यादा मजबूत होगी। हम सबको मिलकर कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करना है।

भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए लहरी सिंह ने कहा कि ये सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। जुमलेबाजी कर देश और प्रदेश की जनता को गुमराह किया जा रहा है। पिछले कई महीनों से सीएम सिटी में भ्रष्टाचार के बहुतेरे मामले सामने आए हैंं। यह सरकार और अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है।

इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रदेश के सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। खासतौर पर युवाओं में इस अभियान को लेकर जोश है। कांंग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सबको अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए।

मीटिंग में हरियाणा प्रदेश कांगे्रस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पूर्व विधायक भीम मेहता, सुमिता सिंह, राकेश कांबोज, रिसाल सिंह, जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पीसीसी मेंबर कमल मान, राजेश वैध, रघबीर संधु, अशोक खुराना, अनिल राणा, डा. सुनील पंवार, कृष्ण बसताड़ा, जिला प्रधान उषा तुली, जिला प्रधान मनिंद्र शंटी, पार्षद पप्पू लाठर, इंद्रजीत गोराया, ओमप्रकाश सलूजा, हरीराम साबा, प्रवक्ता जोगिंद्र वाल्मीकि, रणपाल संधु, नपिंद्र मान, रमेश सैनी, जोगिंद्र चौहान, ललित बुटाना, राजेश चौधरी, राजिंद्र बल्ला, रानी कांबोज, जसवंत सिंह, सुखराम बेदी, मीनू दुआ, एडवोकेट संजीव कांबोज, राजिंद्र नंबरदार, एडवोकेट चांद राम, ललित अरोड़ा, जसवंत सिंह, एमएस महेंद्रू, जोगा अघी, सतिंद्र गांधी, सोनी कुटेल, रामपाल सैनी, सुनहरा वाल्मीकि, अमरजीत धीमान, रामेश्वर वाल्मीकि, अनिल शर्मा, जागीर सैनी, प्रकाश वीर, प्रेम मलवानिया, सुनीता सहोता, जोगिंद्र कथूरिया, राजपाल शर्मा व बिजेंद्र सैनी मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles