कांग्रेस की बढ़ते प्रभाव से डरी भाजपा ने सीएम चेहरा बदला : मेहता

कांग्रेस की बढ़ते प्रभाव से डरी भाजपा ने सीएम चेहरा बदला : मेहता
March 18 05:27 2024

इन्द्री(जेके शर्मा) पूर्व मन्त्री भीम मेहता के नेतृत्व में वार्ड 7 में हर घर कांग्रेस घर-घर कांग्रेस अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों ने भाजपा सरकार की नीतियों के प्रति नाराजगी जताई। इस मौके पर लोगों से कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के काम में तेजी लाने का आह्वान किया गया।

भीम मेहता ने कहा कि हरियाणा की जनता में कांग्रेस केे प्रति बढ़ रहे लगाव से भाजपा घबराई हुई है। इसी घबराहट में भाजपा ने हरियाणा में चुनाव से पहले मुख्यमन्त्री बदलने का नाटक किया है। भाजपा जो मर्जी कर ले लेकिन हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने से रोक नहीं पाएगी, क्योंकि जनता ने भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को सत्ता देने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि जनता में सरकार की बढ़ रही नाराजगी को भांपकर भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर को मुुख्यमत्री पद से ऐसे हटा दिया जैसे दूध से मक्खी को निकाल कर फेंक देते है।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को इमानदार व जनता का सबसे ज्यादा भला कर इतिहास रचने वाला मुख्यमन्त्री बताते नहीं थक रही थी तो फिर अचानक रातों-रात उनको बदलने की क्यों जरूरत पड़ गई। हरियाणा से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बदलना भाजपा के डर एवं घबराहट को दिखाता है। अब जनता भाजपा का झूठा चेहरा जान चुकी है। भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है और जनता बदलाव चाहती है।

कांग्रेसी नेता ने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठे वायदे कर सत्ता पाई, लेकिन अब जनता भाजपा की असलियत जान चुकी है। हर व्यक्ति के खाते में 15-15 लाख भेजने, हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने, अच्छे दिन आने और 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने सहित कई वादे किए गए थे जो पूरे नहीं हुए सिर्फ जुमला ही साबित हुए। भाजपा राज में महंगाई, अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार बढ़ा है। जनता सरकार से परेशान है और भाजपा को सत्ता से हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाना चाह रही है। इस मौके पर मनजीत गोल्डी, प्रिंस धूडिया, मेघराज, ओमप्रकाश, काका, रविन्द्र और राजकुमार आदि ने अपने विचार रखे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles