कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भारी जनसमर्थन

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भारी जनसमर्थन
March 13 17:04 2023

रनाल। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भारी जनसमर्थन मिल रहा है। सोमवार को घोघड़ीपुर पुल के नजदीक अनाजमंडी चौक पर सभा का आयोजन किया गया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा निकालते हुए लोगों से बातचीत की। लोगों ने हाथ उठाकर कांग्रेस का समर्थन किया।

इस मौके पर जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व प्रधान अशोक खुराना, महिला प्रधान उषा तुली व युवा प्रधान मनिंद्र शंटी ने कहा कि भाजपा जाति धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। देश के लोग अब भाजपा के बहकावे में नहीं आएंगे। लोगों को देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि यात्रा लगभग दो महीने चलेगी, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए इन मुद्दों से अवगत करवाएंगे। भारत जोड़ो यात्रा को देशवासियों ने भरपूर समर्थन दिया। इसके लिए राहुल गांधी ने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। यह आभार पत्र पदयात्रा के दौरान लोगों को सौंपे जा रहे हैं। कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया गया है। भाजपा से दुखी हो चुकी जनता कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार बैठी है।

इस अवसर पर सोमप्रकाश कश्यप समाज के प्रधान, रमेश जोगी, अशोक दुग्गल, अमरजीत सिंह भोला, राजिंद्र सिंह भोला, संतोष तेजान, विनोद काला, सुनेहरा वाल्मीकि, गगन मेहता, कृष्णा शर्मा, प्रेम मलवानिया, वकील अहमद व रामविलास शर्मा आदि मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles