काका खट्टर का सुशासित हरियाणा? वाह रे वाह, शिक्षा विभाग हरियाणा!

काका खट्टर का सुशासित हरियाणा? वाह रे वाह, शिक्षा विभाग हरियाणा!
November 19 12:47 2022

भिवानी (म.मो.) विद्यालय को नियम से संचालन करने पर विद्यालय प्राचार्य की पिटाई भी हुई और विभाग द्वारा आरोप पत्र भी दिया गया।

अब हरियाणा के अन्य विद्यालय प्राचार्य और विभिन्न संस्थानों के प्रमुख संभल कर कार्य करें वरना ज्यादा परफॉरमेंस दिखाने पर उनको भी ये दिन देखना पड़ सकता है।

माजरा भिवानी के राजकीय गल्र्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय धारहेरु का है। यहाँ के तत्कालीन प्राचार्य विनोद कुमार शर्मा जो अभी टोहाना में कार्यरत हैं, के कुछ महीने पहले एक प्राध्यापिका द्वारा पिटाई करने की रिपोर्ट हुई थी। जाँच में दोषी पाए जाने पर तत्कालीन निदेशक सेकेंडरी शिक्षा विभाग हरियाणा श्री गणेशन ने प्राध्यापिका को निलंबित कर दिया था और उसे विभागीय आरोप पत्र भी विभाग द्वारा जारी किया गया था।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया में एक आरोप पत्र पिटाई खाने वाले प्राचार्य के नाम भी वायरल हुआ। आरोप पत्र में आरोप भी अजीबो गरीब है ?

1. प्राचार्य आदतन स्टाफ एवं अध्यापकों को उनकी वार्षिक रिपोर्ट में एडवर्स रिपोर्ट की धमकी देता है।
2. प्राचार्य ने बिना कारण के पिटाई करने वाली अध्यापिका को Planation Letter जारी कर परेशान किया है।
खास बात ये है कि इस पिटाई की घटना से पहले प्राचार्य के खिलाफ किसी भी स्टाफ की कोई शिकायत कही भी दर्ज नही है बल्कि गाँव के लोगों ने पिटाई करने वाली प्राध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
अभी अगर संस्थानों के प्रमुख अपने कनिष्ठ से बना कर नही चलते है या फिर ज्यादा अनुशासन या परफॉरमेंस की कोशिश करेंगे तो किसी कर्मचारी से पिटाई भी हो सकती है साथ में विभाग द्वारा आरोपित भी किया जा सकता है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles