जेल में बंद युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा

जेल में बंद युवक की संदिग्ध मौत पर हंगामा
July 26 02:24 2022

करनाल(जेके शर्मा) दो जुलाई से जेल में बंद युवक की संदिग्ध मौत होने पर परिवारजनों ने जेल अधिकारियों की मौत का जिम्मेदार बताकर हंगामा किया। जेल में बंद रजत गांव खेड़ी मान सिंह निवासी पर इंद्री थाना क्षेत्र में मामला दर्ज था। इस मामले में जमानत टूटने पर रजत ने 2 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर किया था। जेल में बंद रजत को 6 जुलाई को कोर्ट में पेश किया जाना था।

हंगामा कर रहे रजत के परिवार वालों ने जेल अधिकारियों पर उसकी मौत का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें अचानक सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी के फोन पर संदेश आया कि रजत की हालत बिगड़ गई है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। इलाज के दौरान रजत की मौत हो गई। रजत के परिजनों का कहना है कि पुलिस बार-बार रजत की मौत के कारणों को लेकर उन्हें गुमराह कर रही है। रजत की मां ने आरोप लगाया कि रजत को बेरहमी से पीटा गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई।

मौके पर पहुंचे डीएसपी मुकेश कुमार ने बताया कि जेल में रजत की आज सुबह उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसको उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में लाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रजत की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम तथा मैजिस्ट्रेट जांच के बाद हो सकेगा। इस घटना को लेकर गांव खेड़ी मानसिंह में शोक की लहर है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles