हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के सौजन्य से एक शाम पंजाबियत के नाम

हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के सौजन्य से एक शाम पंजाबियत के नाम
November 19 04:54 2021

फरीदाबाद (म.मो.) हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी, यूथ ऑफ यूनिवर्स और लीसंग इन्टरनेशनल के सांझे प्रयास से फरीदाबाद के लम्बे साहित्यिक सांस्कृतिक सन्नाटे को एक शानदार अन्दाज़ में पूर्णतया झंकृत कर दिया।

हरियाणा के प्रख्यात डीएवी सैन्चुरी कॉलेज के भव्य ऑडिटोरियम की सांस्कृतिक शाम को विद्वानों, कलाकारों, भाषाविदों, संगीत उपासकों और महान व्यक्तियों के एक मनोहर सुन्दर उत्सव के रूप में याद किया जायेगा।

हरियाणा पंजाबी साहित्य अकादमी के यशस्वी डिप्टी चेयरमैन सरदार गुरविन्दर सिंह धमीजा की औजपूर्ण उपस्थिति में फरीदाबाद के लोगों ने बहुत देर तक इस सुरीले आयोजन का आनन्द लिया। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉक्टर ब्रह्मदत्त, जर्मन भाषाविद वाईस चांसलर डॉक्टर ईश्वर सिंह डागर, प्रख्यात मोटीवेटर स्पीकर संदीप गोस्वामी एवं लीसंग इन्टरनेशनल के चेयरमैन ज्योति संग ने पंजाबी भाषा की पंजाबियों द्वारा बुद्धिजीवी लोकप्रिय नेता विजय प्रताप ने एक अलग और रोचक अंदाज से इस विषय पर विस्तार से रोशनी डाली।

श्रोताओं से खचाखच भरे हाल में पद्मश्री ब्रह्मदत्त ने विचारक लेखक और प्रबुद्ध वक्ता सरदार गुरविन्दर सिंह धमीजा को शान-ए-पंजाबियत अवार्ड से सम्मानित किया। इस कड़ी में फरीदाबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति और फरीदाबाद इन्डस्ट्रीज़ एसोसिएशन के प्रधान बीआर भाटिया, फरीदाबाद मैन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान सरदार सुखदेव सिंह एवं फरीद की नगरी के एक सम्मानित व्यवसायी तथा पंथ एवं समाज को समर्पित समाजसेवी, सरदार अमरजीत सिंह को सम्मानित किया गया। देश के प्रख्यात आरटीआई ऐक्टिविस्ट सुप्रीम कार्ट के अधिवक्ता पद्मश्री ब्रह्मदत्त ने सभी विभूतियों को अपने कर कमलों से सम्मानित किया। संगीत जगत का ओजस्वी नाम अंजू मुंजाल ओर उनकी शिष्याओं और अनन्ता श्रीवास्तव के योगदान ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।

इस कार्यक्रम में फरीदाबाद के लोकप्रिय पार्षद सरदार जसवंत सिंह ने जोरदार सहयोग दिया। उनके अलावा देवेन्द्र भोला (पूर्व पार्षद) दीपू दीपक (रंगकर्मी), डॉक्टर अंकुश शर्मा, रमन चन्दोतरा, रंजीत सिंह राना, राघव संग और भीम चौधरी का सहयोग भी अत्यंत सराहनीय था।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि सरदार अवतार सिंह खुराना और मुख्य वक्ता सरदार सुरजीत सिंह कुन्जाही, स्वास्थ कारणों से कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाए। बुद्धिजीवी वर्ग और श्रोताओं द्वारा उनकी अनुपस्थिति को महसूस किया गया।

नगर के अन्य प्रबुद्धजनों, सतीश कुमार (पत्रकार) सरदार एमएस रजनीकर रेपको न्यूज़, गुरूप्रसाद सिंह (रॉकी) बीके शर्मा संग (ओमेक्स फोरेस्ट स्पा) समाजसेवी जितेन्द्र सिंह खालसा, परमजीत सिंह ऑल इन्डिया सेवा दल, जगजीत कौर पन्नू समाजसेविका, जसविन्दर सिंह, जसमीत सिंह, सिंह चैनल, बलबीर सिंह, गतका पार्टी, गुरमीत सिंह लिटल (चड़दी कला सेवा दल), विकास मेहरा, गुरदेव सिंह, रूबी सिंह, अमृतपाल सिंह (सिख यूथ टीम), विक्की सलूजा दलजीत सिंह भौंकी को भी सरोपा देकर सम्मानित किया गया।

इस प्रोग्राम का दूसरा सुरीला हिस्सा, ”पंजाबी गीतां दा छणकारा” में कलाकारों ने हाल में बैठे लोगों को थिरकने और झूमने के लिए विवश कर दिया। भविष्य के राक स्टार जावेद महबूब खान और उभरती गायिका राधिका अरोड़ा ने अपने गीतों से समां बांध दिया और अपनी मधुर स्वर लहरी से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles