हरियाणा सरकार ने गन्ने के रेट में किया 10 रुपये का इजाफा, किसानों ने किया स्वागत

हरियाणा सरकार ने गन्ने के रेट में किया 10 रुपये का इजाफा, किसानों ने किया स्वागत
January 31 01:03 2023

करनाल। हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के रेट में 10 रुपये का इजाफा करते हुए 372 रुपये कर दिया है। इसके बाद से करनाल चीनी मिल में किसान गन्ना लेकर पहुंच रहे हैं और चीनी मिल में पिराई का कार्य शुरू हो गया है। किसानों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत भी किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शुगर मिल की एमडी डॉ. पूजा भारती ने बताया कि करनाल शुगर मिल में गन्ने की पिराई का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। बड़ी संख्या में किसान गन्ने से भरी ट्रालियां व अन्य वाहनों में लेकर मिल में पहुंच रहे हैं व किसानों ने हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के रेट बढ़ाए जाने के फैसले का स्वागत भी किया है।

एमडी डॉ. पूजा भारती ने बताया कि चीनी मिल का पिराई सत्र 2022-23 का 15 नवम्बर 2022 को आरम्भ हुआ तथा मिल द्वारा अब तक 218300 क्विंटल गन्ने की पिराई कर के 9.30 प्रतिशत रिकवरी के साथ 189950 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया जा चुका है। मिल द्वारा अब तक खरीदे गए गन्ने में से 47.18 करोड रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है। यह भुगतान गन्ने की कुल कीमत का 60 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि सभी किसानों को उनके बोंडिग के आधार पर पर्चियों का एडवांस कैलेण्डर जारी किया जा चुका है तथा किसानों को उनकी पर्चियों का प्रतिदिन एसएमएस द्वारा और मिल द्वारा लॉच की गई किसान गन्ना ऐप पर भेजी जा रही है। इस ऐप के द्वारा किसान अपने गन्ने की पूरी जानकारी प्राप्त कर रहा है। मिल की कार्यशैली से सभी किसान खुश है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles