हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए बनता जा रहा है स्वर्ग

हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए बनता जा रहा है स्वर्ग
April 29 18:20 2022

                                                   कोई दिन ऐसा नहीं जाता जिस दिन प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटना न होती हो
मजदूर मोर्चा ब्यूरो
रोहतक में 2.62 करोड़ रुपए की लूट की घटना को जब अंजाम दिया जा रहा था तब प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं रोहतक शहर में मौजूद थे। जो मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकता उसे मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं ।

हर दिन प्रदेश में लूट, चोरी, डकैती, हत्या, बलात्कार की घटना हो रही है। भाजपा गठबंधन सरकार का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। भाजपा गठबंधन सरकार के संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश को लूटने में लगे हैं, घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा गठबंधन सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने की अपेक्षा करना बेमानी है। हरियाणा प्रदेश लुटेरों और डकैतों के लिए स्वर्ग बनता जा रहा है।

प्रदेश में पिछले कई दिनों से लगातार बदमाशों द्वारा दिन-दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया। प्रदेश के पश्चिम में स्थित हिसार शहर से 16 लाख, मध्य में रोहतक शहर से 2.62 करोड़ रुपए और दक्षिण में गुरूग्राम शहर से एक करोड़ 16 लाख रुपए की लूट की गई। हद तो तब हो गई जब रोहतक में 2.62 करोड़ रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तब प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं रोहतक शहर में मौजूद थे।

जहां पर प्रदेश का मुख्यमंत्री मौजूद होता है, वहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होती है लेकिन फिर भी रोहतक शहर में उसी समय पर लुटेरे भयमुक्त होकर दिन-दहाड़े कैश लूट रहे थे और उन्हें तनिक भी पुलिस का भय नहीं था। जो मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता की जानमाल की सुरक्षा नहीं कर सकता उसे मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है। तत्काल प्रभाव से खट्टर को कुर्सी छोड़ देनी चाहिये !!!

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles