हरियाणा में जरूरत है एक न्याय युद्ध की

हरियाणा में जरूरत है एक न्याय युद्ध की
December 20 02:34 2022

फरीदाबाद (म.मो.)। देवीलाल जिसने न्याय युद्ध आंदोलन चला कर तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसी लाल की बंसी बजा दी थी। यह अलग बात है कि बाद में वो भी पुत्र मोह में अंधे हो गए थे। लेकिन एक बार तो बंसी लाल को नाकों चने चबवा दिए थे। नागपुर, शाह और मोदी के आशीर्वाद से मनोहर लाल निरंकुश शासक हो गए है। लगता है कि अब भगवान कृष्ण भी अपना सुदर्शन चक्र नहीं चलाएंगे क्योंकि शायद अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह से वे भी सम्मोहित हैं। मान बड़ाई नानका तजना बहुत कठिन। आखिर अपनी प्रशंसा भगवान कृष्ण को भी तो अच्छी लगती होगी।

पूरा प्रदेश त्राहि-त्राहि कर रहा है। प्रॉपर्टी आई डी, तहसील में रजिस्ट्री, डेथ सर्टिफिकेट, बर्थ सर्टिफिकेट कुछ भी लेना हो आसानी से नहीं मिलता। कानून व्यवस्था का जनाजा निकल गया है। चंद अफसर इस तरह लूट रहे है की मोहम्मद गजनी को भी शर्म आये। सरकारी प्रॉपर्टी अपने चेलो को दी जा रही है। कुरुक्षेत्र में 10 एकड़ शहर के बीचों बीच में अपने ही बिरादरी के एक जो मनीषी कहलाता है। गुडग़ांव में दूसरे भिरा पटौदी को.. अब ताज़ा तरीन सिंघल यूनिवर्सिटी के नाम रातों रात गोल माल??

खनन माफिया, रेत माफिया और दादरी में दाड़म में माफिया। मीडिया पेड न्यूज़ में फंसा है। विपक्ष की कोई सुनता नहीं । सिर्फ बयानबाजी। क्योंकि इस हमाम में सब नंगे है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles