हरियाणा की भाजपा सरकार 10 सालों में हर मोर्चे पर विफल हुई: सुमिता सिंह

हरियाणा की भाजपा सरकार 10 सालों में हर मोर्चे पर विफल हुई: सुमिता सिंह
July 20 11:52 2024

रनाल। दस साल के शासनकाल में भाजपा ने प्रदेश को सामाजिक, आर्थिक, प्रशासनिक रूप से गर्त में पहुंचा दिया है भाजपा सरकार को अब जनता को जवाब देना होगा। यह बात करनाल की पूर्व विधायक सुमिता सिंह बीते सोमवार कही। वो कांग्रेस द्वारा शुरू किए जा रहे अभियान ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ के तहत अपने समर्थकों के साथ गांव पुंडरक पहुंचीं थीं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत बीजेपी सरकार के खिलाफ 15 मुद्दों से जुड़े सवालों की ‘चार्ज शीट’ तैयार की है। इन मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधि हर गाँव, हर शहर, हर गली, हर घर, हर परिवार के बीच जाएंगे और बीजेपी सरकार के कारनामों की पोल खोलेंगे।

उन्होंने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजग़ारी हरियाणा का युवा झेल रहा है। सरकारी पक्की नौकरियों को कौशल निगम के जरिए कच्चे में बदला जा रहा है तथा तमाम भर्ती लंबित पड़ी हुई हैं जिन्हें पूरा नहीं किया जा रहा ऐसे में निराशा में हरियाणा के काबिल युवा अपना भविष्य तलाशने के लिए विदेश की ओर देखने को मजबूर हो रहे हैं। बीजेपी की केंद्र सरकार ने हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित राज्य कहा है क्योंकि हरियाणा में चारों तरफ अपराध का बोलबाला है। आपराधिक तत्व सरेआम हत्या, लूट, झपटमारी, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है और पुलिस सत्ता पक्ष के भ्रष्ट नेताओं के दबाव में अपराधियों पर नकेल नहीं कस पा रही है।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के जनक व जनता के जी का जंजाल बने सरकारी पोर्टल और परिवार पहचान पत्र के नाम पर जनता को दुखी करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही देश में सर्वाधिक महंगाई हरियाणा में होने से आम आदमी की कमर तोड़ दी है। भाजपा सरकार के कुशासन व गलत नीतियों से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है जनता कांग्रेस काल को याद कर रही है। उन्होंने कहा आम जनता से अपील की कि कांग्रेस का साथ दें और कांग्रेस सरकार आने पर सभी की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर गणेश पूर्व सरपंच, ईलम सिंह, राम कुमार, अंकित, अशोक कुमार, संजीव शर्मा, जय भगवान राणा,सतपाल,जितेंद्र,साहब सिंह, मोहित, गुरदीप,रजत,कुलदीप, मोनू आदि मौजूद रहे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles