करनाल। सुमिता सिंह पूर्व विधायक करनाल घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत बांसों गेट मे लोगों से रूबरू हु ईं। इस दौरान लोगो ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हर घर कांग्रेस अभियान का उद्देश्य पार्टी की नीतियों को आम लोगो तक पहुचाना है। कांग्रेस के शासनकाल में गरीब, किसान, व्यापारिक व मजदूर वर्ग को बराबर का मान सम्मान दिया गया था लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश में बेरोजगारी महंगाई व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।
भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में प्रदेश की जनता के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस पार्टी में प्रदेश की जनता के हित सुरक्षित है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा आमजन व कार्यकर्ताओं की हितेषी रही है प्रदेश की जनता अब चुनाव की इंतजार कर रही है। सुमिता सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने सिर्फ जुमले बाजी कर सत्ता हासिल की है, जनता आगामी चुनाव में भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने को तैयार है। भाजपा शासन में कोई सुरक्षित नहीं है आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का होगा, देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी,मेरी फसल के झंझट में फंसा दिया है।
इस सरकार का एक ही काम है गरीब का राशन काटो, बुजुर्गों की पेंशन काटो 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कहने वालों ने लागत दुगनी से ज्यादा कर दी। खाद कीटनाशक का भाव बढ़ा दिया और तो और खाद का रेट भी बढ़ा दिया वजन भी घटा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर बुजुर्गों को 6000 पेंशन रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे।
प्रदेश में 2 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं इन पर पक्की भर्ती शुरू की जाएगी, कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम, गरीबो के लिए पीला राशन कार्ड, पोर्टलों के झंझट खत्म करेंगे। किसानों को एम.एस.पी की गारंटी देंगे। इस अवसर विनोद तितोरीया, पप्पू जी, राजू जी, बिन्नी, अशोक कुमार, सुशील खटक, जागीर सैनी, चमन लाल, राजेश कौशिक, अशोक दुग्गल, भारत, डिप्टी, विनोद काला, मोंटी गुप्ता, संजू मढ़ान, अमित कुंडू, धर्मेश, भारत भूषण, अशोक बजाज, रणबीरसिंह, दीपक मल्होत्रा, नितिन नागपाल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।