हार से डर कर पिछड़े व गरीबों के लिए हो रही झूठी घोषणाएं : काम्बोज

हार से डर कर पिछड़े व गरीबों के लिए  हो रही झूठी घोषणाएं : काम्बोज
June 30 07:16 2024

न्द्री (जेके शर्मा)। आम आदमी पार्टी के युवा विंग के जिला सचिव नवीन काम्बोज ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली बुरी तरह से हार के बाद हरियाणा सरकार पिछड़े समाज व अनुसूचित वर्ग के लोगों को रिझाने का ड्रामा करने में जुट गई। हरियाणा सरकार को अब सत्ता जाती दिखने लगी तो वह झुठी घोषणाएं करने लगे है। उन्होंने कहा कि जनता में नाराजगी के चलते हुए हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 5 बीजेपी तो इण्डिया गठबंधन को 5 खाते में गई।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में अपने हालात देखकर भाजपा को यह अंदाजा लग चुका है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा प्रदेश से पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि बीजेपी सरकार द्वारा हाल ही में पिछड़ा वर्ग क्रीमिलेयर की आय सीमा व आरक्षण में बढ़ोत्तरी की जो घोषणा की गई है, वह केवल चुनावी जुमला है ताकि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग के वोट बटोर सकें। भाजपा सरकार लोगों को योजनाओं एवं घोषणाओं में वरगलाना बखूबी जानती है। जबकि भाजपा का असल उद्देश्य आमजन को राहत पहुंचाने की बजाए सिर्फ अपना राजनीतिक मकसद सिद्ध करना है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सच में पिछड़ा वर्ग हितैषी है तो अपने शासनकाल के 10 सालों तक पिछड़ा वर्ग को कोई राहत क्यों नहीं पहुंचाई जबकि इस बारे में ना केवल पिछड़ा वर्ग के लोग बल्कि कांग्रेस भी लगातार मांग उठाती आ रही है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles