गौशाला को ठेके पर देने के विरोध में उतरे कांग्रेसी

गौशाला को ठेके पर देने के विरोध में उतरे कांग्रेसी
July 29 18:46 2022

करनाल। कांग्रेसियों ने आज सोनिया गांधी से इडी द्वारा फिर से पूछताछ करने और करनाल में गौशाला को ठेके पर दिए जाने के निर्णय के विरोध में जिला सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जबरन गौशाला को ठेके पर दिया तो कांग्रेस इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस के जिला संयोजक सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल शहर में बेसहारा घूमने वाले गोवंश को रखने के लिए नगर निगम ने करनाल के फूसगढ़ में गौशाला एवं नंदी शाला की स्थापना की थी। इसमें लगभग ढाई हजार से अधिक पशु हैं। इसे अभी तक बाबा बंसी वाले संस्था के लोग तथा शहर वाले चला रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी इसे ठेके पर दिए जाने की तैयारी कर रहे हैं। करनाल नगर निगम के पार्षदों ने भी इस योजना पर विरोध किया।

उन्होंने कहा कि इस योजना में भ्रष्टाचार स्पष्ट नजर आ रहा है। अधिकारी अपने खास लोगों के माध्यम से बड़ा खेल खेलने की तैयारी कर रहे हैं। गौशाला और नंदीशाला के साथ लोगों की आस्था भी जुड़ी हुई है। इसे आय का साधन बनाना असहनीय है। देशभर में गौशालाएं आपसी सहयोग से चलती हैं।

ठेके पर देने के कारण गौशाला और नंदी शाला की स्थिति बिगड़ेगी। प्रशासन और नगर निगम गौशाला और नंदी शाला को ठेके पर दिए जाने की योजना को स्थगित करें।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles