गरीबों के मकानों पर विध्वंस नहीं रुका तो ‘आप’ आंदोलन करेगी : भगतराम

गरीबों के मकानों पर विध्वंस नहीं रुका  तो ‘आप’ आंदोलन करेगी : भगतराम
July 27 07:09 2022

करनाल। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता भगतराम ने कहा है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर डीटीपी जिस तरह से अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर गराीबों को बेघर कर रहा हैं। उससे आम आदमी कराह रहा हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने यह विध्वंस की कार्रवाई नहीं रोकी तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सडक़ों पर उतर कर गरीब शोषितों के साथ आंदोलन करेंगे।

जिन गरीबों ने उन्होंने कहा कि नए डीटीपी भी पुराने के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। नए को पुराने डीटीपी का अंजाम देख लेना चाहिए। जिन गरीबों ने तिनका तिनका जोड़ कर मकान बनाया। जमीन की रजिस्ट्री तहसीलदार से करवाई। उसके बाद डीटीपी नहीं मानता उसने मकान गिरा दिया। पांच दिनों से शहर में हाहाकर मचा हुआ हैं। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अत्याचार की सीमा पार हो चुकी हैं। इसके लिए गरीबों की जगह कालोनाइजरों और प्रोपर्टी डीलरों के मकानों पर बुलडोजर चलाओ। मुख्यमंत्री से मांग की कि वह बीच का रास्त निकाल कर गरीबों को उजडऩे से बचाए। अवैध कॉलानियों के लिए पुराने डीटीपी, तहसीलदार, बिजली विभाग के अफसर भी तो दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जाती हैं। आज विपक्ष की भूमिका आम आदमी पार्टी निभा रही हैं।

  Article "tagged" as:
aap
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles