भगत सिंह को आंतकवादी बताने वाले सांसद मान की छोटी मानसिकता : बिट्टा

भगत सिंह को आंतकवादी बताने वाले सांसद मान की छोटी मानसिकता : बिट्टा
October 01 17:26 2022

करनाल(के सी आर्य) करनाल पहुंचे आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा ने पंजाब के सांसद सिमरनजीत सिंह मान द्वारा भगत सिंह को आतंकवादी बताए जाने वाले बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पर कहा कि मान हरियाणा की धरती पर भगत सिंह के बारे में जो कहकर गए वह बेहद दुखद है, लेकिन अब सिमरनजीत मान के बारे में क्या कहूं, उनकी उम्र 82 वर्ष है और बुजुर्ग है। भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले के दिमाग का इलाज तो कोई डॉक्टर भी नहीं कर सकता।

उन्होंने कहा कि भगत सिंह जिंदा है,भगत सिंह अमर है और हमारे दिलों में है। भगत सिंह करोड़ों दिलों की धडकऩ में बसता है। हमारे लिए भगत सिंह पवित्र और अमर है। भगत सिंह को आतंकवादी कहकर सांसद ने अपने कद को छोटा किया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों कई आतंकवादी पकड़े गए। इसके साथ ही विस्फोटक सामग्री भी पकड़ी गई। इसलिए हरियाणा की पुलिस बहुत ज्यादा अलर्ट व सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि मूसेवाले की हत्या के बाद हरियाणा व पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर काम कर रही है। हरियाणा के करनाल में भी जो गैंगस्टर है उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाए जा रहे है, तो यह एक अच्छा कदम है। यदि हरियाणा में गैंगस्टर बढ़ेंगे तो हरियाणा की धरती बदनाम होगी, लेकिन प्रशासन गैंगस्टरों के खिलाफ सराहनीय कदम उठा रहा है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles