भाजपा विपक्ष को कुचलने का कर रही है प्रयास : ललित बुटाना

भाजपा विपक्ष को कुचलने का कर रही है प्रयास : ललित बुटाना
August 07 13:40 2022

कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुए व्यवहार को बताया शर्मनाक

करनाल। कांग्रेस पार्टी के नेशनल ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य ललित बुटाना ने स्मृति ईरानी का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ व्यवहार शर्मनाक बताया है। वह स्तब्ध हैं कि कैसे सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अनावश्यक नारेबाजी की। स्मृति ईरानी का व्यवहार ठीक नहीं था वह सोनिया गांधी की बराबरी नहीं कर पाएंगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है। बीजेपी ने लोकतंत्र का मजाक बना दिया है। वह आज अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गत दिवस भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी हुई केन्द्रीय मंत्री सुमृति ईरानी ने देश के समक्ष महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी जैसे ज़रूरी मुद्दों पर बहस को रोक कर राष्ट्रपति के उच्चारण को बेवजह का मुद्दा बनाने की कोशिश की तथा कांग्रेस अध्यक्षा को मानसिक व शारीरिक चोट पहुँचाने के लिए बीजेपी के सांसदों को सोनिया गांधी के खिलाफ उकसाया व भडक़ाया जो कि बहुत निंदनीय है।

सोनिया गांधी ने देश को नई दिशा देने में निभाई सकारात्मक भूमिका : कांग्रेस नेता ने कहा कि सोनिया गांधी ना केवल कांग्रेस अध्यक्ष हैं अपितु वह देश की ऐसी नेता हैं जिन्होंने सास और पति की हत्या के बाद खुद को संभालते हुए देश को नई दिशा देने में सकारात्मक काम किया और हमेशा मर्यादित व मूल्य आधारित राजनीति की है।

देश की जनता देगी बीजेपी को माकूल जवाब : ललित बुटाना ने कहा कि आज देश की जनता जागरूक है वह बीजेपी द्वारा किए जा रहे तमाशे को पैनी नजऱ से देख व महसूस कर रही है जिसका समय आने पर बीजेपी को माकूल जवाब जनता स्वयं देगी। मामला बहुत ही साधारण था कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद अधीर रंजन चौधरी जो कि बंगाल से आते हैं तथा हिन्दी उच्चारण में त्रुटि हो जाने के कारण राष्ट्रपति जी को सही से राष्ट्रपति नहीं कह पाये जिसके लिए उन्होंने तुरंत स्पष्टीकरण भी दिया व राष्ट्र अध्यक्ष के प्रति पूरा सम्मान व्यक्त किया। बीजेपी के इस अभद्र व्यवहार से निश्चित तौर पर लोकसभा की गरिमा को ठेस पहुँची है उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा की सांसद रमा देवी के पास जाकर कौन सा अपराध कर दिया, ऐसा तो सदन में होता रहता है, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य कार्यवाही स्थगित होने के बाद मिलते जुलते और बात करते हैं। सदन की कार्रवाई स्थगित होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी हुई यह ठीक नहीं था।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles