भाजपा जनादेश का आदर कर जोड़ तोड़ से बाज आए : त्रिलोचन सिंह

भाजपा जनादेश का आदर कर जोड़ तोड़ से बाज आए : त्रिलोचन सिंह
December 05 02:22 2022

टीम दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अधिकतर सदस्य जिला परिषद चुनावों मेें जीते
करनाल।
जिला कांग्रेस कमेटी के संयोजक त्रिलोचन सिंह ने कहा है कि जिला परिषद के चुनावों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की कराररी हार हुई है। भाजपा को जनमत का आदर करते हुए जोड़ तोड़ की राजनीति से बचते हुए जिला परिषद के सदस्यों को अपना चेयरमैन चुनने का अधिकार देना चाहिए। इसके अलावा ब्लाक समितियों में भी जनादेश भाजपा के खिलाफ मिला हैं।

उन्होंने कहा कि जिला परिषद के 22 सदस्यों में अधिकतर टीम दीपेंद्र के सदस्य चुने गए हैं। इसके अलावा कांग्रेस के समर्थित प्रत्याशियों को भी जीत मिली हैं कि जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस की रिकार्ड जीत हुई है। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अधिक मतों से जीते है। जबकि भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की करारी हार हुई है। इससे यह साफ हुआ है कि भाजपा सरकार के प्रति लोगों में असंतोष तेज हो रहा है और कांग्रेस के प्रति जनसमर्थन बढ़ रहा है। आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत निश्चित है और कांग्रेस की सरकार बनेगी। जिस तरह से राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा का पूरे देश में जन समर्थन मिल रहा है उसके रहते केन्द्र में भाजपा का सफाया तय है और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सासंद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के प्रदेशाध्या उदयभान सिंह जिस तरह से प्रदेश भर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगे है उसके परिणाम आने वाले समय में दिखाई देंगे। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ कांग्रेस लोगों में जन-जागरण अभियान चला रही है। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही लोगों को सरल और सुलभ न्याय मिलेगा। जिस तरह से जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहा है उससे लगता है आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles