अरावली पहाडिय़ों को कचरा घर बनाने में जुटी खट्टर सरकार : सेव अरावली

अरावली पहाडिय़ों को कचरा घर बनाने में जुटी खट्टर सरकार : सेव अरावली
November 20 13:37 2022

फरीदाबाद (म.मो.) ‘सेव अरावली’ द्वारा की गई प्रेसवार्ता के आयोजन का मक़सद नगर निगम फऱीदाबाद और गुडग़ाँव की मिलीभगत से अरावली की पहाडिय़ों में एक नए कचरा घर की योजना के विरोध में जन-जन की भावना को दिखाना था।

‘काफी संख्या में लोग 13 नवम्बर को सरकार की कचरा डंपिंग योजना के विरोध में एकत्रित हुए। सरकार ने 2009 में हमें एक कचरा घर प्रदान किया। जोकि आप बंधवाडी में एक कचरे के पहाड़ के रूप में देख सकते हैं। जिसकी शुरुआत सरकार ने एक बहुत ही मीठे झूठ के साथ की थी। जिसमें कहा गया कि कचरे का निपटान साथ के साथ किया जाएगा। पहाड़ और उसकी बदबू आपके सामने है और जिसका भुगतान हमारे आस-पास के गांव कैंसर दमा जैसी भयानक बीमारी से कर रहे हैं। हमने तब भी इसका विरोध किया था और आज सरकार हमें फिर से और विशालकाय कचरा घर प्रदान करने जा रही है। जिसका हम कड़ा विरोध कर रहे हैं क्योंकि यह कचरा घर हमें और हमारी आने वाली पीढिय़ों को शायद ही जीवन देखने देगा?

‘हम आपके माध्यम से इस अपील को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। यही आज हमारे इस प्रेसवार्ता का मकसद है सरकार जो हमारी जिंदगी को दांव पर लगा रही है कृपया हमारे जीवन को नष्ट ना करें और हमारे साथ-साथ ना जाने हजारों जीव जंतुओं के जीवन को पहले भी नष्ट किया जा चुका है और आगे भी उनका जीवन बिल्कुल ना के बराबर रहेगा कचरे को पहाड़ बनाना कचरे का निपटान नहीं है कचरे को सही तरीके से सही स्थान पर ठिकाने लगाना और पुर्न उपयोग के लायक बनाना कचरे का सही निस्तारण है। हम आप लोगों के माध्यम से अपनी इस विनती को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि आप वह अद्भुत शक्ति हैं जो सरकार और प्रशासन की आंखों को खोल सकते हैं?’

सेव अरावली ट्रस्ट की तरफ़ से मुख्य वक्ता के रूप में जितेंदर भड़ाना ने अपने विचार व्यक्त किए साथ ही प्रशासन को कूड़ा निस्तारण के ऊपर ज़ोर देने का सुझाव दिया। इसके अलावा कैलाश बिधुड़ी एडोवोकट, कृष्णा रावत, पंकज ग्रोवर, कृष्णा जगिया, विरद गुप्ता, यश भड़ाना, राजू रावत, संजय राउ, शालिनी बिष्ट, संवेदना, विकास थरेजा, वीर भान वर्मा जी, धीरज झा, लकी भड़ाना, भगेंदर भड़ाना ऐडवोकट, बिजेन्द्र मास्टर जी मुख्य रूप से मौजूद रहे। आप सभी का आज की इस विरोध प्रेस वार्ता में शामिल होने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles