अलका लांबा के नेतृत्व में मजबूत होगी महिला कांग्रेस : त्रिलोचन सिंह

अलका लांबा के नेतृत्व में मजबूत होगी महिला कांग्रेस : त्रिलोचन सिंह
March 03 17:10 2024

करनाल। अलका लांबा को महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर करनाल जिला संयोजक त्रिलोचन और महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि अल्का लांबा एक ईमानदार और स्वच्छ छवि की नेता हैं। उनका राजनीतिक अनुभव किसी से छिपा नहीं है। वह एनसएयूआई की प्रधान रह चुकी हैं। दिल्ली में उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा। अल्का लांबा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर कांगे्रस हाईकमान ने अच्छा फैसला लिया है। उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस पूरे देश में मजबूत होगी। खासतौर पर हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में अलका लांबा के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास स्वयं को साबित करने का मौका होगा। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि करनाल की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मुलाकात जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष से करवाई जाएगी। इससे कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

 

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles