अभय चौटाला की लठबल और नानसीरियस राजनीति : देशवाल

अभय चौटाला की लठबल और नानसीरियस राजनीति : देशवाल
July 29 18:59 2022

करनाल (जेके शर्मा) राजस्थान में 5 अगस्त को हो रहे इनसो के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए आज करनाल में सेक्टर-14 स्थित कृष्णा मंदिर में इनसो द्वारा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन मेंं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने उपस्थित युवाओं का उत्साह वर्धन किया।

इस दौरान प्रदीप देशवाल ने इनेलो नेता अभय चौटाला पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में इनेलो की जमीन खिसक रही है। चुनाव में इनेलो एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। अभय चौटाला बौखलाहट में अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। पार्टी एक सीट पर सिमट कर रह चुकी है। जब अजय सिंह चौटाला ने अभय को पार्टी का चिन्ह और डंडा दिया था, तब पार्टी कहां पर थी और आज कहां पर है, लोग देख सकते हैं। अभय चौटाला को अनाप शनाप बयानबाजी करने की बजाए पार्टी संगठन पर ध्यान देना चाहिए।

देशवाल ने कहा कि आने वाले समय में कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर जगह इनसो का संगठन होगा। इनसो जयप्रकाश नारायण से प्ररेणा लेकर आगे बढ़ रही है। समाजवाद की विचारधारा, एकता और भाईचारा की भावना को लेकर इनसो आगे बढ़ रही हैं। जिस तरह की अभय सिंह चौटाला की लठबल की राजनीति है, हम उससे बहुत दूर है।

उन्होंने अभय सिंह चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सीरियस नेता नहीं है। अभय चौटाला तो कहते थे कि प्रदेश में जजपा की एक भी सीट नहीं आएगी, लेकिन आज पार्टी सत्ता में है और सरकार में उपमुख्यमंत्री जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला हैं, जबकि इनेलो एक सीट पर सिमट चुकी है। किसी भी पार्टी की रीड युवक होते हैं। जिस भी आंदोलन में यूथ की भागीदारी होती है, वह हमेशा सफल हुआ है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles