अब करनाल में भी अपराधियों की सम्पति पर चलने लगा बुलडोजर

अब करनाल में भी अपराधियों की सम्पति पर चलने लगा बुलडोजर
September 26 02:16 2022

करनाल (के सी आर्य) हरियाणा सरकार के मुखिया मनोहर लाल ने भी यूपी सरकार की तर्ज पर अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। करनाल में कुंजपुरा रोड पर आपराधिक छवि के नीरज पूनिया के बने फार्म को अवैध बताकर उस पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर चलाने से पहले फार्म हाउस को खाली करवाया।

स्मरण रहे गांव फूसगढ़ में गैंगवार हुई थी। जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेल में बंद नीरज पूनिया के फार्म हाउस को अवैध तरीके से बनाने की बात सामने आने पर यह कार्रवाई की गई। डीटीपी आर भाट के निर्देश पर फार्म हाउस की दीवारों को ध्वस्त कर दिया गया। पहले दीवारों को गिराया गया। इसके बाद एक के बाद एक कमरों को तोड़ा गया। जो टीन शेड बनाए गए थे उनको भी धराशाई कर दिया।

अपराधी नीरज पूनिया को करनाल पुलिस ने 8 साल पहले जयपुर से गिरफ्तार किया था। तब से लेकर आज तक गैंगस्टर नीरज पूनिया कुरूक्षेत्र की जेल में बंद है। नीरज पूनिया ने करनाल में ही दो भाइयों अमित और नीरज की हत्या की थी। नीरज अमित का चचेरा भाई था जो अमित की हत्या के मामले में नीरज पूनिया के खिलाफ गवाह बना हुआ था।
सीआई टू के इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि नीरज पूनिया की यह प्रॉपर्टी अवैध तरीके से बनायी गई है।

इसके अलावा यह भी पुलिस को शिकायत मिल रही है, अवैध फार्म हाउस पर बदमाश किस्म के लोग एकत्रित होते हैं और यहां पर गलत एक्टिविटी करते हैं। फूसगढ़ गोली कांड से जुड़े अपराधी नीरज पूनिया और विनोद पान्नू जेल में ही है।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles