डॉक्टर रणबीर सिंह दहिया सोने का रांग बनाया यो मोटा चाला होग्या।। पतासे की खाँड बनाई गुड़ का राला होग्या।। 1 ये पीतल के उप्पर सोने का घोल चढावैं साच का गल घोट कै झूठ का ढ़ोल बजावैं ठग शरीफ बनकै नै रापट रोल मचावैं गोरक्षा के नाम पै मौत का तांडव रचावैं नफरत का माहौल मरण का ढाला होग्या।। पतासे की खाँड बनाई गुड़ का राला होग्या।। 2 सच्चाई छोड़ कै क्यों झूठ तैं नाता जोड़ लिया करकै खाणे आले का खून निचोड़ लिया यो नशे का माफिया कमा कई करोड़ लिया जो बोले इनकै साहमी उनका कर तोड़ दिया माणस हैवान बणाया ढंग कुढाला होग्या।। पतासे की खाँड बनाई गुड़ का राला होग्या।। 3 इस खातर के भगत नै फांसी परणाई इस खातर के गोली गांधी बापू नै खाई इस खातर के राणी झांसी नै लड़ी लड़ाई इस खातर के सुभाष बोस नै फ़ौज बनाई हिन्दू राष्ट्र का दिया नारा ज्याण का गाला होग्या।। पतासे की खाँड बनाई गुड़ का राला होग्या।। 4 जातपात का जहर बाग़ बगीचे सूख गए माणस का माणस बैरी कड़ै पुराने रसूख गए जुम्लयां तैं भकाये हम सही बख्त चूक गए रणबीर सिंह आज ये खुश म्हारे टूक गए नाश करनीया देश का यो आज रुखाला होग्या ।। पतासे की खाँड बनाई गुड़ का राला होग्या।।