दस सालों में करनाल के लोग अपने सांसद और विधायक को तलाशते रहे

दस सालों में करनाल के लोग अपने सांसद और विधायक को तलाशते रहे
March 04 04:58 2024

करनाल। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव तथा पूर्व पार्षद जोगिंदर चौहान ने कहा है हरियाणा में कांग्रेस आठ सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि देश मे वोटर शांत बैठा हुआ हैं। इस बार भाजपा को लोकसभा चुनावों में 250 का आंकड़ा तय करना भारी पड़ जाएगा। किसान जिस तरह से देश भर में सरकार के खिलाफ हैं। किसानों पर जिस तरह से जुल्म हो रहा हैं। उसके रहते आने वाले समय में भाजपा को नुक्सान उठाना पड़ सकता हैं। वह आज पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि करनाल के वोट आज भी कांग्रेस के सांसद को नहीं भूल पाए हैं। वहीं हरियाणा के लोग आज भी हुड्डा के दस सालों को याद करते हैं। करनाल को न तो विधायक मिला ना ही सांसद। करनाल के लोगों को संसद निधि से अनुदान नहीं मिला। कांग्रेस के राज में डा. अरविंद शर्मा जिस तरह से सांसद निधि से अनुदान दिल खोलकर देते थे वह दस सालों से नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हुड्डा नें खिलाडिय़ों को नौकरियां दीं। युवाओं को रोजगार, बेटियों को सुरक्षा और किसानों को फसलों का अधिक दाम। आज सभी लोग इस राज में परेशान हें। आज सासंद को लोग तलाशते रहते हैं। करनाल में विधायक नहीं हैं। मुख्यमंत्री तो मिला लेकिन विधायक नहीं। नाम का ही सीएम सिटी बन कर रह गया है करनाल। यह शहर धरनों प्रदर्शनों का शहर बन गया हैं। स्मार्ट सिटी हो या फिर कोई भी परियोजना सभी जगह भ्रष्टाचार है। भाजपा तो भ्रष्टाचारियों की वाशिंग मशीन बन गई हैं। कितना भी बड़ा भ्रष्टाचारी हो या फिर दुराचारी वह भाजपा में जाकर मिस्टर क्लीन बन जाता हैं। आरोप लगाया कि उन्हें भी राजनितक तौर पर रंजिश के कारण परेशान किया जा रहा हैं। उनके पेट्रोल पंप के आगे रंजिश के कारण प्रशासन ने दीवार खड़ी कर दी हैं। उन्हें आर्थिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा हैं। वह डरने वाले नहीं हैं संघर्ष करते रहेंगे।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles