बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे सिर्फ खोखले नारे बनकर रह गए : सुमिता सिंह

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे सिर्फ खोखले नारे बनकर रह गए : सुमिता सिंह
April 24 15:09 2023

रनाल। सुमिता सिंह पूर्व विधायक करनाल ने हरियाणा महिला आयोग के अध्यक्ष रेनू भाटिया ने लड़कियों को लेकर विवादित टिप्पणी ओयो रूम में लड़कियां हनुमान की आरती करने नहीं जाती है की घोर निंदा की उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वैसे तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे देती है वह तो सिर्फ नारे ही बनकर रह गए रेनू भाटिया वह अन्य भाजपा नेताओं के बयान से महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि रेनू भाटिया महिला आयोग अध्यक्ष जैसे अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है भाजपा सरकार को रेनू भाटिया को उनके पद से जल्द से जल्द बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के महिला निर्भर नहीं है वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्रता और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी है हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं बल्कि उनकी पहचान के लिए करना होगा हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं यह जीवन को लाने वाली महिला है हर महिला विशेष होती है चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में।

  Article "tagged" as:
  Categories:
view more articles

About Article Author

Mazdoor Morcha
Mazdoor Morcha

View More Articles